पात्र वोटरों के नाम कटने पर तहसील में अनशन पर बैठेंगे सपा नेता मसूद

उत्तर प्रदेश गोंडा बलरामपुर
पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए तो तहसील में करूंगा अनशन : मसूद आलम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं एसआईआर प्रभारी जनपद बलरामपुर मसूद आलम खान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए तो वह प्रभावित लोगों के साथ तहसील प्रांगण में अनशन पर बैठेंगे।
रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय स्थित लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा करेंगे और वर्ष 2027 में पीडीए वर्ग के सहयोग से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और डॉ. राम मनोहर लोहिया के मूल्यों व सिद्धांतों पर चलेगी।
मसूद आलम खान ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में दावा-आपत्ति का समय समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी भी फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8, नो मैपिंग नोटिस और लॉजिक एरर से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि सत्ता के दबाव में पीडीए वर्ग के मतदाताओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अंतिम सूची में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए तो वे सभी प्रभावित लोगों को साथ लेकर तहसील परिसर में अनशन करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद रामशिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, मसूद खान, रामसागर अकेला, जगराम पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, परशुराम वर्मा, डॉ. एहसान खान, सिराजुद्दीन पप्पू खान, कृष्ण कुमार गिहार सहित पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *