कुपोषण उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान तेज
🟣 *जनपद गोंडा में आठवें पोषण पखवाड़े पर आयोजित कार्यक्रम का अधिकारियों ने किया दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
🟡 *कुपोषण उन्मूलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अहम—आयुक्त*
🔵 *गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व जागरूकता गतिविधियों से महिलाओं को किया गया प्रेरित*
🟢 *उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा, 17 अप्रैल 2026। जनपद गोंडा के जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आठवें पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों एवं जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई। महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि पोषण पखवाड़ा जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का नियमित वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर विशेष देखभाल की जाए।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर कुपोषण को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित न रह जाए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि सीडीपीओ रमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सीडीपीओ नंदिनी घोष, नीतू रावत, वंदना, अंजना झा, कार्यक्रम में मंडलायुक्त, डीएम, सीडीओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य सेविका मिताली सिंह एवं प्रियंका भारती सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में में बभनजोत बाल विकास परियोजना से मुख्यसेविका सोनम, आरती देवी, निधि पाण्डेय, प्रियंका, रुचि, कुमारी प्रीति भारती व सरोज सिंह; छपिया से मीनाक्षी सोनी, अनुपम मिश्रा, रंजना सिंह व इन्द्रावती; कर्नलगंज से कलावती, दुर्गेश कुमारी, नीलम सिंह, विभा वर्मा व रीता यादव; कटरा बाजार से इबरत बेगम, मंजू मौर्या, निधि वर्मा, गरिमा त्रिपाठी व पुष्पा देवी; नवाबगंज से दिपाली सिंह, मोहिनी मौर्या, ज्योति सिंह, प्रीति सिंह, मिताली सिंह व मीना उपाध्याय शामिल रहीं।
इसी क्रम में रुपईडीह से मुख्य सेविका सुमिता वर्मा, सुषमा, सरिता देवी, किरण देवी, प्रतिभा सिंह, नीलू व दीपाली मिश्रा; वजीरगंज से बबली रावत, रेखा मौर्या, ज्योत्सना, संयोगिता यादव व सुप्रिया; मनकापुर से ललित कुमारी, शमा परवीन, मानसी शुक्ला, सुनीता सिंह व निशि द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बेलसर से प्रज्ञा दुबे, सरिता पासवान व कोमल श्रीवास्तव; सिटी क्षेत्र से दिव्या पाठक, अंशुमा तिवारी, नेहा परवीन, शिवांगी, मोनिका नायक व सुशीला सिंह; हलधरमऊ से शाइली, मनीषा अवस्थी, उपासना तिवारी, रचना देसवाल व सुषमा; इटियाथोक से शिवानी साहू, ज्योति वर्मा, दीपा यादव व हेमलता तिवारी; झंझरी से तस्मिया, प्रीति पाण्डेय, रीना देवी, शकुंतला देवी, सोनी तिवारी व कुमारी सरिता को भी सम्मानित किया गया।
मुजेहना से सुपरवाइजर नम्रता शुक्ला, दीपिका पाण्डेय, पिंकी सिंह, रेखा, अंकिता श्रीवास्तव व गरिमा राजन; पंडरी कृपाल से प्रियंका वर्मा, गीता विश्वकर्मा, प्रियंका मिश्रा व लक्ष्मी यादव; परसपुर से आरती गौतम, साधना साहू, तृप्ति पाण्डेय, प्रियंका भारती व सुमन गौतम; तथा तरबगंज से प्रीति आनंद, रिम्पी सिंह व उर्मिला देवी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में लिपिक प्रबोध शेखर, डीसी राजकुमार, अतुल कुमार यादव, इमरान अली, सरोज तिवारी, अतुल कुमार सिंह, चन्द्रमणि, महेश कुमार, कार्मिक परेश आनंद, शिवपूजन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रोबेशन विभाग से ज्योत्सना सिंह एवं पिंकी दुबे की भी सक्रिय सहभागिता रही।
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता का स्पष्ट संदेश दिया गया।


