ज्ञानस्थली के एनएसएस शिविर से बही सामाजिक जागरुकता की बयार

उत्तर प्रदेश गोंडा
जल संरक्षण के लिए स्वयं सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, साइबर अपराध पर दिया गया प्रशिक्षण
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज, गोण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर परिसर में किया गया।
शिविर की शुरुआत परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दुबे और करुणेश पटेल ने स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास कराया और नियमित योग के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने जल संरक्षण को लेकर रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पानी बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
भोजनावकाश के बाद जल संरक्षण और पृथ्वी की सुरक्षा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रीतिका मिश्रा ने प्रथम, श्रद्धा गंगवार ने द्वितीय और आनन्दा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राधा मिश्रा और पूर्णिमा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
बौद्धिक सत्र में साइबर क्राइम विशेषज्ञ हरिओम टण्डन ने प्रतिभागियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस स्टाफ विजय प्रकाश श्रीवास्तव और दिनेश श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

14 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *