ज्ञानस्थली के एनएसएस शिविर से गूंजा समाज सेवा का संदेश

गोंडा उत्तर प्रदेश
सड़क सुरक्षा रैली, योगाभ्यास और वृक्षारोपण से स्वयं सेवक बेटियों ने दिया जागरूकता का संदेश
सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज, गोण्डा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और यातायात जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर के प्रांगण की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद प्रार्थना एवं लक्ष्यगीत के साथ दिन का शुभारंभ किया गया।
योग सत्र के दौरान योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दुबे और करुणेश पटेल ने स्वयंसेविकाओं को विभिन्न योगासन कराते हुए योग के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौसमी सिंह और डॉ. नीतू सिंह के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं ने उपरहितनपुरवा और रानीपुरवा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राहगीरों और ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए गांव उपरहितनपुरवा और रानीपुरवा में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य शिव शंकर शुक्ला सहित ग्रामवासी और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
भोजनावकाश के बाद रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धा, कशिश, सिमरन और ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्णिमा, सुमन, निशा और कोमल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि सविता, निशा, राधा और मरियम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बौद्धिक सत्र के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष मिशन गोण्डा) डॉ. अमित सिंह ने आयुष पद्धति के महत्व और उससे जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्टाफ विजय प्रकाश श्रीवास्तव और दिनेश श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

14 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *