श्याम मंदिर के श्रद्धालुओं ने मनाई होली, गले मिल दिया सौहार्द का संदेश

उत्तर प्रदेश गोंडा
गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह, एक-दूसरे से गले मिलकर दी शुभकामनाएं
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। रंगों के पर्व होली के बाद बुधवार की शाम शहर में होली मिलन समारोहों की धूम रही। लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी और सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
दिन भर रंगों के साथ होली खेलने के बाद शाम होते ही श्रद्धालुओं का रुख शहर के मंदिरों की ओर हो गया। लोगों ने श्री श्याम मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी, दुखहरण नाथ मंदिर, खैरा मंदिर और साईं मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिलाएं एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेती और पर्व की खुशियां साझा करती नजर आईं। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खान-पान और जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल मित्तल, महामंत्री संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्याम केडिया, रमन महेश्वरी, सीमा अग्रवाल, पूनम मित्तल, सरोज अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, शारदा गर्ग, सुधा टेकरीवाल, सरोज गर्ग, कविता बंसल, अनामिका बंसल, नीतू गर्ग, नीलम जैन, रेनू नेवटिया, किरण बंसल, रुचि अग्रवाल, डॉ. नेहा नेवटिया, लक्ष्मी अग्रवाल, पूजा केडिया, शालू नेवटिया, प्रेमलता सिंघल, अमिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
उधर ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बाबा खाटू श्याम और श्री राणी सती दादी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में निशान ध्वज अर्पित किया गया।
इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका, सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल, नितेश मित्तल, आशीष भावसिंहका सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
होली मिलन समारोहों के माध्यम से शहर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला, जहां लोगों ने रंगों के इस पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *