टीएससीटी ने आठ शिक्षक परिवारों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली प्रमुख सुर्खियाँ बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार बैंगलोर ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई लखनऊ
टीएससीटी ने आठ शिक्षक परिवारों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक
बीएसए अमित कुमार सिंह ने वितरित की 4.08 लाख रुपये की सहायता राशि, अब तक 11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को मिल चुकी है 50-50 लाख की आर्थिक मदद
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) गोण्डा की ओर से बुधवार को आठ शिक्षक परिवारों को कन्यादान सहयोग के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक लाभार्थी को 51 हजार रुपये की सहायता दी गई। इस तरह कुल 4.08 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
कार्यक्रम में टीएससीटी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में जिला टीम ने बीएसए से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें संगठन की विचार क्रांति पत्रिका भेंट की गई और शिक्षकों व उनके परिवारों के हित में किए जा रहे सामाजिक एवं सहयोगात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। बीएसए ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और इससे जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।
**11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को मिली 50-50 लाख की मदद**
जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि टीएससीटी गोण्डा अब तक जिले के 11 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को प्रति परिवार 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। इसके अलावा 18 कन्यादान सहयोग पहले भी वितरित किए जा चुके हैं। संगठन का उद्देश्य आपसी सहयोग के माध्यम से शिक्षक परिवारों को संकट के समय आर्थिक संबल प्रदान करना है।
**ये शिक्षक रहे कन्यादान सहयोग के लाभार्थी**
कन्यादान सहयोग पाने वालों में चक्रधारी सिंह, जलील खान, मनसब अली खान, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार पाण्डेय, राम अनुज वर्मा और धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक, जिला संरक्षक श्रीपाल सिंह, जिला सह-संयोजक जगदम्बा प्रसाद चौरसिया, अरविंद कुमार, अरविंद सिंह, जिला कन्यादान सह-प्रभारी मनोज कुमार कठेरिया, रमापति पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया तथा पंडरी कृपाल के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप उपस्थित रहे। इसके अलावा एनएससीटी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाठक और जिला आईटी सेल प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

.

.

.

.

.

.

.

.

.

टीएससीटी जिला टीम ने कहा कि संगठन आगे भी सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ शिक्षक परिवारों के हित में कार्य करता रहेगा।
12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *