महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी : योगाचार्य सुधांशु

उत्तर प्रदेश गोंडा
महिलाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग शिविर, विभिन्न आसनों का कराया अभ्यास
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा

आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में महिलाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से संचालित योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही योग के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी

योग शिविर में उपस्थित साधकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा यह व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी योगासनों का अभ्यास कराया, जिसमें ताड़ासन, भुजंगासन, पूर्ण तितली आसन, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और सिंहासन शामिल रहे। इसके साथ ही कपालभाति एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया

शिविर के समापन पर योगाचार्य ने कहा कि यदि व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। योगाभ्यास हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। नियमित योग करने से शरीर संतुलित, सुडौल और स्वस्थ बना रहता है, इसलिए सभी को इसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए

शिविर में कांति, मोनिका, नेहा, मनीषा, सरोज, ज्योति, शिल्पी श्रीवास्तव, आभा, अदिती, आकांक्षा, मनिका, नभ्य सिंह, माधव, मांडवी, जया सहित अन्य योग साधक उपस्थित रहे nda।।।।।।स

17 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *