सोनबरसा स्कूल की बेटियों ने रोशन किया नाम, फहराया कविता पाठ में परचम

उत्तर प्रदेश गोंडा
कविता पाठ प्रतियोगिता में मनकापुर की बेटियों का परचम, चांदनी यादव और संध्या वर्मा ने जनपद में पाया प्रथम स्थान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोंडा।
शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शैक्षिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम, मनकापुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने कविता पाठ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विद्यालय की छात्रा चांदनी यादव ने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जनपद स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं संध्या वर्मा ने अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर डायट प्राचार्य द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चांदनी यादव के हिंदी कविता पाठ के वीडियो को राज्य स्तर पर मूल्यांकन के लिए राज्य हिंदी संस्थान को भेजा गया है, जिससे उनकी प्रतिभा को व्यापक मंच मिल सके।
इसी प्रकार अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली संध्या वर्मा के कविता पाठ का वीडियो आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान, प्रयागराज को प्रेषित किया गया है, जिससे उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सके।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और शैक्षिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी मनकापुर हर्षित पाण्डेय के प्रेरक नेतृत्व, मार्गदर्शन तथा टीम एआरपी मनकापुर के सहयोग और निरंतर मोटिवेशन का भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा, देवेन्द्र प्रताप, सुरेश कुमार, अमर ज्योति और चित्रावती मौर्य सहित समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *