समाजवादी नेता मसूद आलम ने SIR पर मढ़ा पक्षपात का आरोप

उत्तर प्रदेश गोंडा बलरामपुर बहराइच

 

SIR प्रक्रिया पर पक्षपात का आरोप, 290 श्रावस्ती विधानसभा में गड़बड़ी की शिकायत; नाम कटे तो होगा अनशन—मसूद आलम खां
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
  1. Gonda News

गोण्डा।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं SIR प्रभारी मसूद आलम खां ने आरोप लगाया है कि गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में चल रही SIR प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं कराई जा रही है। उनके अनुसार 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।
मसूद आलम खां ने कहा कि उनके संज्ञान में लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं, जिनमें पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 290 श्रावस्ती विधानसभा में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए तो इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए तो वे सभी प्रभावित मतदाताओं को साथ लेकर इकौना तहसील में अनशन पर बैठेंगे। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार है और इसे किसी भी प्रकार से प्रभावित करना उचित नहीं है।
सपा नेता ने चुनाव आयोग से भी मांग की कि SIR प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे और लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रह

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *