13 साल के बाद गणित-विज्ञान के 35 शिक्षकों को जिले में मिलेगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश गोंडा
परिषदीय विद्यालयों में 35 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति, 16 मार्च को काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 35 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 16 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अंकपत्र, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रतियां और उनकी दो-दो छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन कर नियुक्ति और तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों को जिले के परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।
सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की दावेदारी प्रभावित हो सकती है।
जारी सूची में अभ्यर्थियों के नाम, पंजीकरण संख्या, पिता का नाम और आवंटित जनपद का विवरण दिया गया है। सभी अभ्यर्थियों को गोण्डा जनपद में ही तैनाती दी जानी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही शीघ्र पूरी कर दी जाएगी, जिससे परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *