स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों पर को लेकर आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

उत्तर प्रदेश गोंडा
स्काउट-गाइड कार्यशाला में स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों पर हुआ प्रशिक्षण
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में स्काउटिंग की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा शिक्षकों को इसके मूल सिद्धांतों से अवगत कराना था।
कार्यशाला में विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्काउट मास्टर राकेश कुमार मिश्रा तथा जिला गाइड कैप्टन किरन सिंह गंगवार ने स्काउटिंग के महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रशिक्षकों ने बताया कि बेसिक विद्यालयों में स्काउटिंग की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और सेवा भाव विकसित किया जा सकता है। कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों को समाज से जोड़कर उनमें सकारात्मक सोच विकसित की जाए।
इस अवसर पर शिक्षकों को स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन की प्रक्रिया, प्रवेश एवं प्रतिज्ञा सोपान, द्वितीय सोपान सहित विभिन्न प्रशिक्षण चरणों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने स्काउटिंग की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए और विद्यालयों में इसे और प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की। अंत में प्रशिक्षकों ने कहा कि यदि विद्यालयों में स्काउटिंग को नियमित रूप से संचालित किया जाए तो इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है और वे अनुशासित व जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, स्काउट गाइड के नोडल अफसर राजेश कुमार मिश्रा, आस्था, किरण सिंह, ममता सिंह आदि की उपस्थिति रही

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *