प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने इसे सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा, जिले में खुशी की लहर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। प्रदेश के करीब 1.46 लाख शिक्षामित्रों के मासिक मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। इस घोषणा के बाद शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है। वे इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति मान रहे है।
घोषणा के बाद जिले के शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षामित्रों का कहना है कि मानदेय वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अधिक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री तथा एमएलसी चंद शर्मा सहित सभी विधायकों, सांसदों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के हित में ऐतिहासिक कदम है।
इस मौके पर संघ के महामंत्री शिवमूर्ति पांडे, मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र वर्मा, तेजेंद्र कुमार शुक्ला, मनोज मिश्रा, शिव शंकर, ब्लॉक अध्यक्ष वशिष्ठ पांडे, मनोज कुमार मिश्र, घनश्याम तिवारी, राजकुमार, दीपचंद मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, महेंद्र प्रताप सिंह, मानुव तिवारी, राजकुमार शुक्ला उर्फ मार्शल, श्रवण कुमार शुक्ला, तिलकराम वर्मा, अशोक त्रिपाठी, गौरी शंकर तिवारी, हनुमंत तिवारी, नकछेद सोनकर, अमित तिवारी, शिवचरण, इंदु पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने खुशी जाहिर की। शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर उन्हें राहत देने का काम किया है।