जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पंडरी कृपाल का हुआ चुनाव

उत्तर प्रदेश गोंडा
पंडरी कृपाल ब्लॉक में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का निर्वाचन सम्पन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोंडा। विकास खंड पंडरी कृपाल क्षेत्र के संयुक्त विद्यालय रमवापुर श्याम में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई पंडरी कृपाल का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह के बीच संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।
चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक के रूप में कुमकुम श्रीवास्तव (प्रथम) एवं नीलम शुक्ला (द्वितीय) ने पूरे निर्वाचन की निगरानी की। उनकी देखरेख में पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर किरण सिंह, मंत्री पद पर नरसिंह पाल, कोषाध्यक्ष पद पर सुधाकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष पद पर देशरतन, महिला उपाध्यक्ष पद पर सुनीता गुप्ता तथा संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर सरिता सिंह का निर्विरोध चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षिका सुभद्रा सिंह ने की, जबकि प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परवेज़ अकरम, ब्लॉक मंत्री पवन कुमार गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह तथा जिला संयुक्त मंत्री राम गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी पर्यवेक्षकों और उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *