महर्षि विद्या मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक, मंत्रमुग्ध हुआ परिसर

गोंडा उत्तर प्रदेश
महाशिवरात्रि पर महर्षि विद्या मंदिर में रुद्राभिषेक, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोंडा, 15 फरवरी 2026।
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की इकाई, जानकी नगर बहराइच रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महर्षि विश्व शांति आंदोलन के तत्वावधान में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन, गुरु वंदना और भावातीत ध्यान से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र ने कहा कि महर्षि विद्या मंदिर संस्थानों के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा के निर्देशन में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
विद्यालय के ध्यान सिद्धि प्रशिक्षक अमर सिंह यादव ने भावातीत ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित ध्यान से मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति संभव है। कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर परिवार एवं शहर के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पूर्णिमा शुक्ला, ललित पाठक, सुरेश नारायण द्विवेदी, विवेक पांडेय और शैलेन्द्र कुमार यादव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं नगर के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *