कटरा बाजार में युवा मंडल विकास अभियान की बैठक, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News
गोंडा। मेरा युवा भारत गोण्डा के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड कटरा बाजार क्षेत्र में युवा मंडल की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम सूर्य नारायण शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेवइया कटरा परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवा एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा कौड़िया के मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठित युवा शक्ति ही देश और समाज को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम प्रभारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि “मेरा युवा भारत गोण्डा” के स्वयंसेवकों द्वारा विकास खण्ड कटरा बाजार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 6 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक अभियान चलाकर युवा एवं महिला मंडलों का गठन किया गया। इन मंडलों के माध्यम से गांव स्तर पर सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
समापन सत्र में रजनीकांत तिवारी ने युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को विनय श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, रामधन शुक्ला, अनुश्री और मुस्कान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदीप चतुर्वेदी, नीलम सिंह, रूबी तिवारी, हरिद्वार दुबे, अवनीन्द्र मिश्रा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवा एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान युवाओं में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई
