मेरा छोटा सा परिवार मेरे घर आओ इक बार…
खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखो गे लाज ..
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा
शहर के ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आखिरी दिन गुरुवार को सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वन्दना से भजनों की शुरुआत हुई। फिर स्थानीय भजन गायक परमानंद शर्मा,करन पटवा, अंकित लवी,गोकुल शर्मा और पुनीत बंसल ने भजनों की हाजिरी लगाई। उसके बाद जयपुर से आयें भजन गायक आयुष सोमानी ने गाया,,ऐसा कर दो श्रृंगार सब देखते रह जाएं …जब बिन बोले मिलता तो बोल के क्या मांगू….हाथों में लेके निशान चला रे,हम तो अपने बाबा के धाम चला रे … किस्मत नहीं है ये बाबा कृपा है तेरी ..खाटू बुला रहा है कृपा नहीं है तो क्या हैं .. रखो गे लाज मेरी रखो गे लाज ..हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं..इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना,मरते दम तक सेवा में लगाएं रखना .खाटू वाले हमें बुला ले फागुन में भरोसा पूरा हैं.. म्हाने भी बुला रे बाबा खाटू नगरिया… फिर खलीलाबाद से सुप्रसिद्ध भजन गायक सरदार हरमहेंद्र सिंह रोमी ने गाया, सारे अपने थे कौन काम आया,मेरी मुश्किल में मेरा श्याम आया ..
मेरा छोटा सा परिवार मेरे घर आओ इक बार,कुछ बात करनी है …
खाटू के कण- कण में मेरा बाबा रहता है,हारे हो तो आ जाओ ये दिल से कहता है … बुला के खाटू,खाटू वाले ने,मेरा दिल ले लिया …मेरा खाटू वाला सेठ होता कभी नहीं कभी लेट,आया भक्तों के खातिर श्याम देखो लीले घोड़े चढ़ के ….आदि धमाल भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे। म्यूजिक में
पंकज म्यूजिशियन ग्रुप रहा।
कीर्तन में नानपारा, बलरामपुर, रिसिया, पयागपुर,करनैलगंज आदि कई जगहों से श्याम प्रेमी शामिल हुए। मंदिर का प्रांगण और बाबा खाटू श्याम एवं दादी जी का श्रृंगार बहुत ही मनमोहक सजा हुआ था।कीर्तन समाप्ति पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कीर्तन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका, अनिल मित्तल, विशाल बंसल,गोविंद जालूका,मयंक अग्रवाल,अरिहंत जैन, पुनीत बंसल,नितेश मित्तल,उत्कर्ष सिंघल,विमलेश सिंघल, आलोक भावसिंहका,आशीष भावसिंहका,राम मनोहर अग्रवाल,पूनम मित्तल,नीतू गर्ग, प्रीति अग्रवाल,विभा सिंघल,रेनू बंसल ,प्रेमलता सिंघल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
