भाजपा की बैठक में केंद्रीय बजट का हुआ लाइव प्रसारण

गोंडा उत्तर प्रदेश
भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, जनहितकारी बजट पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मालवीय नगर में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रही। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला यह बजट सभी वर्गों के हित में ऐतिहासिक बताया गया।
बजट कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह जनहितकारी बजट पूर्वोत्तर राज्यों के विकास, शिक्षा के विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों में प्रयुक्त दवाइयों को सस्ता किए जाने से आम जनमानस को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत इस जनहितकारी बजट की प्रमुख विशेषताओं को आम जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम का समापन वर्तमान जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने किया, जबकि संचालन अभियान के सह-प्रमुख विनय शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, राजेश राय चंदानी, नीरज मौर्य, विवेक श्रीवास्तव, पंडित श्रीकांत पांडे, विद्याभूषण द्विवेदी, नंदकिशोर ‘नंदू’ चौरसिया, बीना राय राजभर, बबलू मोर्य, अरविंद पाठक, आशीष मोदनवाल, धर्मवीर शुक्ला, सुषमा श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मौर्य, अभिषेक तिवारी, मनीष द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *