प्राथमिक विद्यालय सिकटिहवा में लगी शिक्षा की चौपाल

उत्तर प्रदेश गोंडा
प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, शैक्षिक सहभागिता पर दिया गया जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोण्डा।
न्याय पंचायत केशवपुर पहड़वा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
नोडल संकुल सुनीता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व बैच अलंकरण के माध्यम से किया। इस अवसर पर संकुल के शिक्षक ओम शंकर यादव, विश्वनाथ साहू, मनोज यादव तथा अर्चना सिंह ने भी स्वागत में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर विसेन के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं भारत वंदना प्रस्तुत की गई, जबकि प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा के बच्चों ने स्वागत गीत और योग नृत्य से उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ पांडेय द्वारा किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी के संबोधन ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को उत्साहित व ऊर्जावान किया। वहीं एसआरजी कमलेश ने शिक्षा चौपाल की आवश्यकता और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहारा के चीफ ब्यूरो पी.पी. यादव की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त एआरपी नरेन्द्र गुप्ता, ऋचा सिंह एवं नीतू की सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ शहनशाह आलम, शिखा विश्नोई, शांति सिंह एवं अर्चना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।
शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय, शिक्षक और अभिभावकों के बीच संवाद को सशक्त करने तथा बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

11 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *