CDO Ankita jain ने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की परखी हकीकत

गोंडा
खैरा कुम्भनगर प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सामुदायिक शौचालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
विकासखण्ड पण्डरीकृपाल अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय खैरा कुम्भनगर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक उपस्थित पाए गए, परंतु पंजीकृत बच्चों की अपेक्षा उपस्थिति कम रही तथा कुछ बच्चे बिना निर्धारित यूनिफार्म के विद्यालय में पाए गए। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं एवं बच्चों को यूनिफार्म में विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करें।

इसी क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र खैरा कुम्भनगर के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया। बाद में केन्द्र खुलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित मिलीं, किंतु बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्यकत्री को प्रतिदिन समय से केन्द्र खोलने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी करें।

साथ ही ग्राम पंचायत खैरा स्थित सामुदायिक शौचालय के आकस्मिक निरीक्षण में केयर-टेकर उपस्थित मिले, किंतु साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।
इस पर खंड विकास अधिकारी, पंडरी कृपाल को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *