मोदनसेन जयंती पर उमड़े समाज के लोग, साँस्कृतिक आयोजन हुए, दिखी एकजुटता

गोंडा उत्तर प्रदेश
धूमधाम से मनाई गई श्री मोदनसेन महाराज की जयंती
समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोंडा। नगर के गांधी पार्क स्थित संपूर्णानंद सभागार परिसर में श्री मोदनसेन महाराज की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदनवाल समाज की सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और भावी योजनाओं की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
समारोह की शुरुआत गायत्री परिवार गोंडा के तत्वावधान में दीप यज्ञ कार्यक्रम से हुई, जिसे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र विशेष वशिष्ठ के निर्देशन में साहिवाल मनीष शर्मा और निशिका आर्य ने संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हलवाई मोदनवाल समाज के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक कुमार आर्य के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि आलोक आर्य, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद करनैलगंज की अध्यक्ष रामली देवी तथा प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल ने श्री मोदनसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश मोदनवाल (प्रांतीय महामंत्री), चिरोजीलाल मोदनवाल (राष्ट्रीय मंत्री), हिरण बाबू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), माखनलाल (प्रांतीय मंत्री), संजय मोदनवाल (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मोदनवाल युवा हलवाई समाज की ओर से वैवाहिक परिचय हेतु एक प्रोफार्मा भी उपलब्ध कराया गया, जिससे समाज के लोग अपने परिवार के बच्चों से संबंधित जानकारी साझा कर सकें। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष आलोक आर्य ने सरकार से मांग की कि प्रत्येक मुख्यालय पर एक प्रयोगशाला (लेबोरेटरी) का गठन किया जाए तथा मिष्ठान्न पर जीएसटी को समाप्त किया जाए, जिससे पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम में समाज के बच्चों निहारिका मोदनवाल, निशिका आर्य, श्याम मोदनवाल और लाडो मोदनवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं तीन वर्ष की एक बच्ची द्वारा “चंदा से प्यारा कौन है, मेरे पापा…” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, मटेरा सहित आसपास के जनपदों से समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मोदनवाल समाज गोंडा की ओर से किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष रामली देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन भूपेंद्र आर्य ने किया। इस दौरान राधेश्याम मोदनवाल, राजा बाबू गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल, उमानाथ मोदनवाल, कृष्ण गोपाल मोदनवाल, विजय मोदनवाल, जिला अध्यक्ष राज कपूर मोदनवाल, देवव्रत आर्य, मनीष मोदनवाल, कन्हैया मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, रमेश मोदनवाल, अमरनाथ मोदनवाल, शम्भू मोदनवाल, विकास मोदनवाल, चंदन आर्य मोदनवाल, अविनाश मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, नरेंद्र मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
अंत में मोदनवाल समाज के जिला अध्यक्ष राज कपूर मोदनवाल ने सभी सजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *