TPL सीज़न–2: बेलसर ने तरबगंज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, प्रिंस सिंह बने मैन ऑफ द मैच
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित टीपीएल सीज़न–2 में ब्लॉक बेलसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक तरबगंज की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में कप्तान प्रिंस सिंह के उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आलोक सिंह ने ग्रीन बॉल और सुपर सिक्स का खिताब अपने नाम किया।
टीपीएल सीज़न–2 में बेलसर की टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल में कटरा–2 की टीम को शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मैच में तरबगंज को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। टीम के संतुलित प्रदर्शन और अनुशासित खेल ने दर्शकों और खेलप्रेमियों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
मैच के दौरान शिक्षकों और संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, यूटा के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयुक्त महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह, ब्लॉक कटरा अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक बेलसर मंत्री मनोज शुक्ला, वजीरगंज उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, स्टार क्रिकेटर पवन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह, संगठन मंत्री कुलदीप पाठक सहित कमलेंद्र चौबे, याकूब सिद्दीकी, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, दिलीप कुमार तिवारी व अन्य शिक्षक साथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल भावना, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के साथ टीपीएल सीज़न–2 रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां बेलसर की टीम सेमीफाइनल में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाती नजर आ रही है।