प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
गोण्डा । मेरा युवा भारत गोण्डा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता , विशिष्ट अतिथि विनय श्रीवास्तव , राजवीर गुप्ता व अध्यक्षता गोविन्द यादव रहे।
मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । दौड़, कबड्डी , बैड मेंटेन और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया । जिला प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दो दिवसीय है। जिसमें आज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कौड़िया बाजार टीम विजेता व जेठ पुरवा की टीम उपविजेता हुई है । कबड्डी बालिका वर्ग में बिछुड़ी की टीम विजेता एवं कौड़िया की टीम उपविजेता हुई, बैड मेंटेन प्रतियोगिता में शुभी द्विवेदी विजेता व लक्ष्मी उपविजेता रहीं। निर्णायक भूमिका में रुकसाना , विजय मिश्रा , शिव शंकर आर्या रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन खेल शिक्षक सुधाकर मिश्रा ने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, शिक्षकगण और युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। नेहरु युवा मंडल तेलियाकोट का विशेष सहयोग रहा।