
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार के निर्देशन में आयोजित हुए कार्यक्रम
विश्व बाल दिवस पर झंझरी ब्लॉक के आँगनबाड़ी केंद्रों में रौनक
नवाबगंज परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र परसापुर समेत अन्य पर आयोजित हुए कार्यक्रम
अधिकारियों ने किया निरीक्षण और बच्चों संग मनाया उत्सव
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता


गोंडा। विश्व बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड झंझरी के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को विभिन्न बाल-केंद्रित गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोषाहार वितरण, रंग भराई, खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता और विशेष बाल संवाद जैसे कार्यक्रमों ने केंद्रों में उत्साह भर दिया।
कार्यक्रमों की निगरानी एवं प्रोत्साहन के लिए विभागीय अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। सीडीपीओ राम प्रकाश मौर्य के निर्देशन में बाल दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आँगनबाड़ी वर्कर्स को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।
क्षेत्रवार निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर शकुंतला देवी ने सेक्टर रामनगर तरहर, बनवरिया के आँगनबाड़ी केंद्रों को देखा। सुपरवाइजर सोनी तिवारी ने सेक्टर पूरे शिव बख्तावर के आँगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया और वहां के कार्यक्रमों का जायजा लिया। सुपरवाइजर प्रीति पांडे ने सेक्टर जानकीनगर केंद्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस तरह से मुख्यसेविकाओं ने अपने-अपने सेक्टर के आँगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों की गुणवत्ता, उपस्थिति रजिस्टर, पोषण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और वर्कर्स को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यसेविका तस्मिया ने पूरे तिवारी सेक्टर के कार्यक्रम कराए। मुख्यसेविका सरिता ने बनघुसरा सेक्टर के आँगनबाड़ी केंद्र देखे, उन्होंने संचालित कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा लिया।
मुख्यसेविका रीना देवी ने परेड सरकार सेक्टर के केंद्र देखे। उन्होंने भी अपने क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण कर बाल दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। मुख्य सेविकाओं ने बच्चों को पोषण, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व पर सरल भाषा में जागरूक किया। आँगनबाड़ी वर्कर्स ने रंगोली, बाल संवाद, कविता, खेल प्रतियोगिताएं व ग्रोथ मॉनिटरिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में उत्साह भर दिया। माता-पिता को भी पोषण एवं टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया गया।
सीडीपीओ राम प्रकाश मौर्य ने बताया कि विश्व बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त अवसर है। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों और मुख्य सेविकाओं द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों की सराहना की।
नवाबगंज बाल विकास परियोजना के तहत परसापुर समेत अन्य केंद्रों का सुपरवाइजर मिताली सिंह ने निरीक्षण किया उनकी अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुए। विश्व बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों से आँगनबाड़ी केंद्रों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चे भी खेल-खेल में सीखते हुए उत्साहित नजर आए।